देहरादून। हर्रावाला में बीते रविवार को सड़क हादसे में हुई हेड कॉस्टेबल राकेश राठौर की मौत के मामले में देहरादून एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने चीता पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। वहीं सीओ डोईवाला को पूरे मामले की जांच का आदेश दिए हैं। बीते रविवार देर रात को देहरादून पुलिस लाइन में तैनात हेड कॉन्स्टेबल राकेश राठौर बाइक पर हरिद्वार से देहरादून की तरफ आ रहे थे। तभी हर्रावाला में एसबीआई बैंक के सामने राकेश राठौर की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में हेड कॉन्स्टेबल राकेश राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हेड कॉन्स्टेबल राकेश राठौर को सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ देख मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही चीता पुलिस का जवान पीआरडी कर्मी के साथ मौके पर पहुंचा। यहीं पर दोनों की असंवेदनशीलता सामने आई। दरअसल, पुलिस कर्मी घायल जवान को हॉस्पिटल ले जाने के बजाए उसका वीडियो बनाते रहे। यदि पुलिस कर्मी एंबुलेंस का इंतजार न करने के बजाए उसे सीधे हॉस्पिटल ले जाते तो शायद उसकी जान बच सकती थी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि राकेश राठौर घायल अवस्था में दर्द से कहरा रहा था, लेकिन पुलिस कर्मी ने उसे उठाने तक की जहमत नहीं उठाई। हालांकि जब उसे हॉस्पिटल ले जाया गया तो काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया थ। .ये वीडियो वायरल होने के बाद उत्तराखंड पुलिस की छवि पर एक और दाग लग गया था। हालांकि ये वीडियो वायरल होने के बाद देहरादून एसएसपी ने चीता पुलिसकर्मी को निलंबित किया और पीआरडी जवान को मूल तैनाती पीआरडी निदेशालय में वापस भेज दिया गया। साथ ही सीओ डोईवाला अनिल शर्मा को मामले की जांच के आदेश दिए। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read Next
क्राइम
November 10, 2025
कैफे में अवैध रूप से शराब परोसने वाला रेस्टोरेंट मालिक गिरफ्तार
देहरादून
November 10, 2025
मुख्यमंत्री घोषणाओं की निगरानी को मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश
देहरादून
November 7, 2025
उत्तराखंड राज्य रजत उत्सव की तैयारियां जोरों पर
क्राइम
November 3, 2025
बीस हजार की रिश्वत लेते मेडिकल ऑफिसर रंगेहाथ गिरफ्तार
November 25, 2025
प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 में राजस्थान के औद्योगिक परिदृश्य पर होगा विशेष सत्र
November 12, 2025
विदेशी पर्यटकों के झांसे में आया दून का युवक, कस्टम ड्यूटी के नाम पर 1.18 लाख की ठगी
November 10, 2025
कैफे में अवैध रूप से शराब परोसने वाला रेस्टोरेंट मालिक गिरफ्तार
November 10, 2025
मुख्यमंत्री घोषणाओं की निगरानी को मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश
November 8, 2025
संस्कृति और परंपरा का संगम बनी नवादा की रामलीला — मीना बास्कंडी ने सूर्पनखा के रूप में जीता दर्शकों का दिल
November 7, 2025
तकनीकी शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में रूद्रप्रयाग के नवल किशोर ने चमकाया नाम
November 7, 2025
उत्तराखंड राज्य रजत उत्सव की तैयारियां जोरों पर
November 7, 2025
उत्तराखंड पुलिस ने जनसेवा का दिया उदाहरण, महिला अपराधों के निस्तारण में देश में पाँचवाँ स्थान
November 3, 2025
देहरादून में रंजिश ने ली जान: सड़क पर मिला युवक का शव, दो माह पहले ही जेल से आया था बाहर
November 3, 2025
बीस हजार की रिश्वत लेते मेडिकल ऑफिसर रंगेहाथ गिरफ्तार
Related Articles
Check Also
Close



