देहरादून

धुंध से होने वाली दुर्घटनाओ में कमी लाने को एक सप्ताह में 970 वाहनों पर चिपकाये रिफ्लैक्टर

देहरादून। धुंध के कारण रात के समय होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने को चलाए जा रहे हैं अभियान के क्रम में पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर 970 वाहनों पर रिफ्लेक्टर चिपकाए हैं।
सर्दी के मौसम में लगने वाली धुन्ध के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने को संपूर्ण उत्तराखंड में चलाये जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह व पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा वाहनों पर रिफ्लैक्टर चिपकाये जाने को अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके क्रम में पुलिस द्वारा विशेष अभियान के रूप में 30 दिसम्बर 2023 से एक माह तक चलाये जा रहे अभियान में पिछले एक सप्ताह के अन्दर  970 वाहनों यथा पानी के टैंकर, ट्रैक्टर ट्रॉली, पिकअप, लोडर, ट्रक, कार, दुपहिया वाहनों आदि पर रिफ्लैक्टर चिपकाये गये। इन 07 दिन की कार्यवाही में 267 दुपहिया, 168 तीन पहिया, 437 चार पहिया तथा 98 अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर चिपकाये गए और सभी वाहन चालकों को इसकी महत्ता के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई । रात के समय संचालित होने वाले भारी वाहनों पर रिफ्लैक्टर चिपकाये जाने को समस्त थाना प्रभारियों को एसएसपी द्वारा निर्देशित किया गया है। साथ ही सभी थानों को रिफ्लैक्टर उपलब्ध कराये गये है। पुलिस द्वारा शुरू की गई इस पहल में जनपद पुलिस को अपेक्षित सहयोग के लिए समस्त वाहन स्वामी व चालकों से अपील, अनुरोध वअपेक्षा की जाती है कि सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के दृष्टिगत अपने वाहनों पर रात मे दृष्टव्य / चमकने वाले पेंट अथवा रिफ्लैक्टर लगवाये ताकि रात में किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने की संभावना को रोका जा सके।

Related Articles