देहरादून
वाहनों की आपसी भिडंत में तीन लोगों की मौत व पांच लोग घायल
देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रहा था वाहन।

देहरादून। देहरादून ऋषिकेश हाइवे पर कुंवावाला देहरादून के समीप तीन वाहनों की आपसी भिडंत में चार लोगों की मौत व पांच लोग घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः 6 बजे देहरादून से रुद्रप्रयाग जाते हुए एक इको कार की भिड़ंत अन्य कार से हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी की तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जिसमे एक महिला, एक बुजुर्ग वा एक बच्चा बताया जा रहा है जबकि एक अन्य की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सभी घायलों को दून अस्पताल ले जाया गया है। अधिकांश लोग रुद्रप्रयाग दशजुला कंडई के बताए जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही थी




