उत्तराखंडराजनीति

उत्तराखंड में पंचायत उपचुनाव 20 नवंबर को, राज्य निर्वाचन आयोग करेगा अधिसूचना जारी

देहरादून (यूके न्यूज 18)। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव 20 नवंबर 2025 को कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि जनपद हरिद्वार को छोड़कर राज्य के सभी जनपदों में यह उपचुनाव आयोजित किए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, यह उपचुनाव ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा जिला पंचायत सदस्य के उन पदों पर होंगे जो सामान्य निर्वाचन 2025 के उपरांत विभिन्न कारणों से रिक्त हो गए हैं। हालांकि, जिन पदों पर न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त है, वहां मतदान नहीं कराया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में 11 नवंबर 2025 को अधिसूचना जारी की जाएगी। मतदान 20 नवंबर को प्रातः 8 बजे से अपराह्न 5 बजे तक संपन्न होगा।आयोग ने सभी संबंधित जिलाधिकारियों व निर्वाचन अधिकारियों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

 

Related Articles