- देहरादून/नीरज पुरोहित । उत्तराखण्ड पेपर लीक मामले में मंगलवार को ईडी द्वारा बिजनौर के धामपुर में मुख्य आरोपी के घर पर छापेमारी की गयी है। छापेमारी की इस कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है वहीं ईडी द्वारा मुख्य आरोपी की पत्नी को लेकर बैंक के खाते व लाकर खंगाले जा रहे है।
बता दें कि एसटीएफ द्वारा उत्तराखण्ड पेपर लीक प्रकरण में मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों की ईडी से सम्पत्ति जांच की मांग की गयी थी। इस पर बड़ी कार्यवाही करते हुए ईडी द्वारा मंगलवार को स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर इस प्रकरण के मुख्य आरोपी केन्द्रपाल के धामपुर स्थित घर पर छापेमारी की गयी है। बताया जा रहा है कि टीम मुख्य आरोपी की पत्नी को हिरासत में लेकर पंजाब नेशनल बैंक मंडी शाखा में पहुंची और बैंक अंकाउट व लाकर की जांच की गयी।
विदित हो कि 2021 में उत्तराखण्ड में हुए पेपर लीक मामले में धामपुर निवासी केन्द्रपाल की मुख्य भूमिका थी। केन्द्रपाल तभी से देहरादून जेल में बंद है। आरोप है कि केन्द्रपाल ने पेपर लीक कराने के बदले मोटी रकम कमायी थीं। जिस पर एसटीएफ द्वारा उसकी व उसके सहयोगियों की सम्पत्ति की जांच की मांग ईडी से की गयी थी। इस मामले में धामपुर निवासी सहारनपुर के जल संस्थान में कार्यरत जेई ललित राज शर्मा भी देहरादून की जेल में बंद है। ललित राज के घर पर ही अभ्यर्थियों को परीक्षा करायी गयी थी।
Read Next
November 10, 2025
उत्तराखंड में पंचायत उपचुनाव 20 नवंबर को, राज्य निर्वाचन आयोग करेगा अधिसूचना जारी
November 9, 2025
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में नैनी सैनी हवाई अड्डे, पिथौरागढ़ के अधिग्रहण हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर
October 30, 2025
सर्दियों में घूमने जाएं उत्तराखंड की इन स्वर्ग जैसी जगहों पर
October 25, 2025
अपराध एवं कानून व्यवस्था की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
August 23, 2025
उत्तराखंड: आपदाओं की जकड़ में देवभूमि।
August 5, 2025
आपदा के मद्देनज़र बीकेटीसी का बड़ा फैसला — चारधाम यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों को निशुल्क मिलेगा आवास
August 4, 2025
मुख्यमंत्री धामी ने दिए जिलाधिकारियों को निर्देश: वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में रहें ग्राउंड ज़ीरो पर, फर्जी दस्तावेजों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
July 11, 2025
कांवड़ मेले के दौरान 11 से 23 जुलाई तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, देहरादून पुलिस ने जारी किया यातायात प्लान
June 12, 2025
कैंची धाम मेले की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए त्वरित और दीर्घकालिक प्रबंधन के निर्देश
May 19, 2025
गर्मियों में क्यों ज़रूरी है नींबू-पुदीने का पानी? जानिए इसके जबरदस्त फायदे