धर्मशिक्षाहरिद्वार

भगवानपुर में ब्लॉक स्तरीय 17वाँ संस्कृत महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

संस्कृत प्रतियोगिताओं में वैदिक संस्कृत महाविद्यालय का रहा दबदबा

रुड़की (यूके न्यूज 18) उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित सप्तदश संस्कृत महोत्सव 2025 की कनिष्ठ वर्ग प्रतियोगिताएँ 14 नवम्बर को बी.डी.इंटर कॉलेज, भगवानपुर में उत्साहपूर्वक आयोजित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम्, सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

मुख्य अतिथि एवं भगवानपुर की विधायक श्रीमती ममता राकेश ने विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास में प्रतियोगिताओं की भूमिका बताते हुए संस्कृत भाषा के महत्त्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि डॉ. संदीप वेदालंकार (गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय) ने चरित्र निर्माण एवं देशभक्ति से ओतप्रोत प्रेरक उद्बोधन दिया।

खण्ड शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने प्रतियोगियों को शुभकामनाएँ दीं तथा सतत प्रयास की प्रेरणा प्रदान की। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजय गर्ग ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के शिक्षा, संस्कार और चरित्र उन्नयन के लिए निरंतर समर्पित है।

खण्ड संयोजिका श्रीमती उर्वशी पंवार ने बताया कि उत्तराखण्ड के सभी 13 जिलों के प्रत्येक खंड में संस्कृत महोत्सव की स्पर्धाएँ आयोजित की जा रही हैं, जिससे संस्कृत के संरक्षण एवं संवर्धन को गति मिल रही है। कार्यक्रम संचालन डॉ. विजय त्यागी एवं श्रीमती कल्पना सैनी ने किया। पंजीयन कार्य श्रीमती पारुल देवी, श्रीमती अनुदीप और श्रीमती अर्चना पाल द्वारा संपन्न हुआ।

प्रतियोगिताओं का परिणाम

समूहगान (कनिष्ठ वर्ग):  प्रथम – आर.एन.आई.इ.का, द्वितीय – बी.डी.इ.का, तृतीय – रा.उ.मा.वि. मानकपुर

संस्कृत नाटक: प्रथम – बी.डी.इ.का, द्वितीय – बाबू आशाराम रा.उ.मा.वि. डाडा जलालपुर

समूह नृत्य: प्रथम – सी.एम.डी.इ.का, द्वितीय – बी.डी.इ.का, तृतीय – आर.एन.आई.इ.का

वाद–विवाद: प्रथम – वैदिक संस्कृत महाविद्यालय, खुब्बनपुर, द्वितीय – बी.डी.इ.का भगवानपुर, तृतीय – आर.एन.आई.इ.का

आशु भाषण: प्रथम – वैदिक संस्कृत महाविद्यालय, खुब्बनपुर, द्वितीय – रा.इ.का कुंजा बहादुरपुर, तृतीय – बी.डी.इ.का

श्लोकोच्चार: प्रथम – वैदिक संस्कृत महाविद्यालय, खुब्बनपुर, द्वितीय – आर.एन.आई.इ.का, तृतीय – सी.एम.डी.इ.का चुड़ियाला

लगभग 10 विद्यालयों की सक्रिय सहभागिता और 400 से अधिक दर्शकों की उपस्थिति में पूरा कार्यक्रम अत्यंत उत्साहपूर्ण रहा। सभी विजेताओं को निर्णायक मंडल, प्रधानाचार्य श्री संजय गर्ग और खंड संयोजिका श्रीमती उर्वशी पंवार द्वारा प्रमाणपत्र और निर्धारित पुरस्कार राशि प्रदान की गई। स्वागत समिति में श्री संजय पाल, रजत बहुखण्डी, श्री नेत्रपाल शामिल रहे। दर्शकदीर्घा में डॉ. अतुल चमोला, श्री अनुज मिश्र, श्री पुष्पराज चौहान, श्री रजनीश, श्रीमती सपना, श्रीमती शालिनी, कु. हिमांशी, कु. सारीन, कु. तन्नु, विनीता गुप्ता आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Articles