रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षाओं के चौथे दिन परीक्षा में एक ही परीक्षा केंद्र से अनुचित साधनों के प्रयोग के ताबड़तोड़ तीन मामले सामने आए हैं। तीनों ही प्रकरण जनपद हरिद्वार से जुड़े हैं। जहां दो छात्रों तथा एक छात्रा को परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया है। परिषद मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बोर्ड परीक्षा के चौथे दिन शुक्रवार को हाई स्कूल के परीक्षार्थियों की विज्ञान विषय तथा इण्टरमीडिएट में उर्दू विषय की परीक्षा थी। जिसमें से हाई स्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान हरिद्वार जिले में केंद्र संख्या 1230 के महबूबिया इण्टर कॉलेज हजारा ग्रांट परीक्षा केंद्र से संस्थागत श्रेणी के दो छात्रों तथा संस्थागत श्रेणी की ही एक छात्रा को कक्ष निरीक्षक द्वारा परीक्षा में नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पकड़े गए सभी नकलचियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
Read Next
November 9, 2025
उत्तराखंड की लोक संस्कृति और एकता का संगम बना अगस्त्यमुनि — रजत जयंती पर निकला भव्य यूनिटी मार्च ।
November 7, 2025
तकनीकी शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में रूद्रप्रयाग के नवल किशोर ने चमकाया नाम
November 4, 2025
बैकुण्ठ चतुर्दशी मेलाः श्रीनगर में पौड़ी पुलिस की सतर्क निगरानी के बीच हुआ सकुशल शुरू।
November 3, 2025
आर्मी स्कूल पिथौरागढ़ में बवाल: प्रिंसिपल पर यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप, जांच में जुटा रक्षा मंत्रालय
October 31, 2025
एकता की राह पर दौड़ा गुप्तकाशी, पुलिस और छात्रों ने सरदार पटेल को दी अनोखी श्रद्धांजलि
September 13, 2025
आन्दोलनरत शिक्षकों में उबाल, सरकार पर उपेक्षा का आरोप
August 13, 2025
प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के विरोध में आरपार की लड़ाई को तैयार रुद्रप्रयाग के शिक्षक
July 15, 2025
हरि बद्री नमा महासमिति द्वारा मेधावी छात्रों का सम्मान।
April 4, 2025
प्रख्यात गढ़वाली कवि ओमप्रकाश सेमवाल ‘उत्तराखण्ड कविकुलतिलक शिरोमणि सम्मान 2025’ से सम्मानित
April 3, 2025
मोल्यार रिसोर्स फाउंडेशन ने वनाग्नि रोकथाम पर रुद्रप्रयाग में सफल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
Related Articles
Check Also
Close
-
जे.बी. इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटाDecember 25, 2024



