उत्तराखंड

6 मई को भक्तों के लिए खुलेंगे भगवान केदारनाथ धाम के कपाट

प्रातः 6 बजकर 25 मिनट पर खुलेंगे।

रुद्रप्रयाग। बारह ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख विश्व प्रसिद्ध भगवान केदारनाथ के कपाट भक्तों के लिए 6 मई को प्रातः 6 बजकर 25 मिनट पर विधि विधान के साथ खुलेंगे।
केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि आज शीत कालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ में घोषित की गयी।


भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर से 2 मई को होगी रवाना।
3 मई को बाबा की चल विग्रह डोली रात्रि प्रवास फाटा ,4 मई को गौरीकुण्ड एवम 5 मई को केदारनाथ रात्रि प्रवास पहुंचेगी।
6 मई को प्रातः 6 बजकर 25 मिनट पर विधि विधान के साथ बाबा के कपाट भक्तों के लिए छः मास के लिए खुलेंगे।
इस वर्ष धाम में पूजा हेतु नियुक्त किये पुजारी।
केदारनाथ धाम–        एम टी गंगाधर लिंग।
मदमहेश्वर —              शिव शंकर लिंग
ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ — शिव लिंग
विश्व नाथ मंदिर गुप्तकाशी – शशिधर लिंग
बागेश लिंग को अतिरिक्त पुजारी,

साथ ही आज से केदारनाथ यात्रा की जिला प्रशासन ने की तैयारियां शुरू।

Related Articles