उत्तराखंडराजनीति

राजनीति : धामी संग आठ मंत्रियों ने ली शपथ।

पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के 12 वें मुख्यमंत्री पद की ली शपथ।

कैबिनेट में नये चेहरे हुए शामिल, छूटे कई पुराने मंत्री।
शपथ ग्रहण समारोह के लिए सजे मंच पर कई राज्यों के सीएम, केंद्रीय मंत्री व साधु संत रहे उपस्थित।

देहरादून। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एव केंद्रीय मंत्रियों व बड़ी संख्या में साधु संतों की उपस्थिति में देहरादून में सीएम एवं मंत्रियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को भब्य रूप से आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा 8 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री व मंत्रियों को शपथ दिलाई।

देहरादून के परेड ग्राउंड में निर्धारित समय 2 बजकर 40 मिनट पर शपथ समारोह शुरू किया गया। विधिवत तरीके से संचालन करते हुए मुख्य सचिव डॉ एस एस संधु ने कार्यक्रम शुरू किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, चंदन रामदास, धन सिंह रावत, रेखा आर्य, प्रेमचंद अग्रवाल व सौरभ बहुगुणा ने मंत्री पद की शपथ ली। प्रेमचंद अग्रवाल ने संस्कृत भाषा में शपथ ली। आठ मंत्रियों में पूर्व विधानसभाध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, चंदन रामदास व पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के पुत्र सौरभ बहुगुणा नये चेहरे के तौर पर शामिल किए गए हैं। जबकि बाकी पांच नाम पुराने रिपीट किये गए हैं। इससे पहले शपथ ग्रहण से पूर्व सीएम धामी ने टपकेश्वर मन्दिर में पूजा व गुरुद्वारे में अरदास किया।

कार्यक्रम के दौरान पारम्परिक परिधानों की रही धूम कई मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता पारम्परिक पोशाकों में दिखे। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की काली टोपी पहनी थी।

पूर्ववर्ती सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे कुछ मंत्रियों को नही मिली नई कैबिनेट में जगह इनमें पूर्व मंत्री अरविंद पांडे, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल हैं।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के अवसर में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रह्लाद जोशी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, असम के सीएम हेमंत, गोवा के प्रमोद सावंत, गुजरात के सीएम भूपेंद्र भाई पटेल, राजस्थान के पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, दुष्यंत गौतम समेत पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत व तीरथ सिंह रावत उपस्थित रहे।

Related Articles