उत्तराखंड

गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग में बोलेरो व एम्बुलेंस के बीच जबरदस्त भिड़ंत, चार यात्री हुए घायल

मुंबई से केदारनाथ यात्रा पर आए चार यात्री गंभीर घायल

गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग में बोलेरो वाहन व एम्बुलेंस के बीच जबरदस्त भिड़ंत
घटना में मुंबई से केदारनाथ यात्रा पर आए चार यात्री गंभीर घायल

रुद्रप्रयाग।  गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग में भीरी-बांसवाड़ा के बीच सुबह साढ़े 5 बजे के करीब एक बोलेरो वाहन व एम्बुलेंस के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गयी, जिसमें मुंबई से केदारनाथ यात्रा पर आए चार यात्री घायल हो गए। बोलेरो वाहन यात्रियों को सोनप्रयाग से ऋषिकेश लेकर जा रहा था इस दौरान भीरी बांसबाड़ा के बीच रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रही एम्बुलेंस से टकरा गया। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो वाहन सड़क में ही पलट गई। बोलेरो वाहन में कुल 8 लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में हुए 4 घायलों को अगस्त्यमुनि अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है। बताया जा रहा है घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा हैै। हादसे में मुंबई निवासी यात्री कुनाल, राहुल, दीपक शर्मा व जया आहूजा गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।

Related Articles