क्राइम

शादी, बच्चे औऱ चोर

देहरादून।  बीते 1 दिन पूर्व एक घर में शादी का जश्न चल रहा था उसी बीच अचानक शादी के माहौल में हड़कंप मच गया।  जी हां हम बात कर रहे हैं देहरादून के मोहकमपुर माजरी माफी क्षेत्र की जहां पर दो निकटतम पुलिस चौकी जोगीवाला पुलिस चौकी व डिफेंस कॉलोनी चौकी के नजदीक का यह मामला है। जोगीवाला चौकी के समीप मोहकमपुर क्षेत्र में एक घर में शादी के दौरान एक उत्तर प्रदेश नंबर की गाड़ी मैं एक व्यक्ति विशेष आकर कुछ छोटे बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने पास बुलाता है प्राप्त जानकारी के अनुसार जहां पर यह बच्चे खेल रहे थे वहां पर 3 बालक खेल रहे थे जिसमें से उस ब्यक्ति द्वारा दो बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने पास बुलाया गया व उनका मुंह बंद किया गया इसे देखते हुए तीसरा बच्चा चिल्लाया और घर के अंदर अपने बड़े बुजुर्ग को सूचित किया की एक व्यक्ति द्वारा दो भाइयों को जबरदस्ती अपनी गाड़ी की तरफ ले जया जा रहा है सूचना मिलते ही घर के बुजुर्ग बाहर आये। बाहर आने पर पता चला एक व्यक्ति द्वारा दो बच्चों को जबर्दस्ती करके अपनी गाड़ी की तरफ ले जा रहा है भनक लगते ही व्यक्ति द्वारा बच्चे वहीं पर छोड़कर अपनी कार द्वारा फरार हो गया मौके पर मौजूद एक महिला द्वारा संबंधित कार  की फोटो खींचकर घर के अन्य लोगों के साथ शेयर की गई जिसमें गाड़ी का नंबर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का पुलिस की जांच पड़ताल में पाया गया । नेहरू कॉलोनी थाना के थानाध्यक्ष बहुगुणा जी से बात करने पर पता चला की इस मामले में अभी जांच पड़ताल व सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है ।

Related Articles