उत्तराखंड

दुर्गेश कुमार त्रिपाठी आबकारी आयुक्त कार्यालय से सम्बद्ध

देहरादून, 3 अप्रैल 2025: उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक आधार पर एक महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए दुर्गेश कुमार त्रिपाठी, जिला आबकारी अधिकारी, चमोली को तत्काल प्रभाव से कार्यालय आबकारी आयुक्त, उत्तराखंड से सम्बद्ध कर दिया है।

सरकारी आदेश के अनुसार, श्री त्रिपाठी का वेतन भत्ता अब कार्यालय आबकारी आयुक्त, उत्तराखंड से ही वहन किया जाएगा। इसके साथ ही, उनके स्थान पर चमोली जिले में कार्यरत वरिष्ठ आबकारी निरीक्षक, अभिमन्यु आडोलिया को अस्थायी रूप से जिला आबकारी अधिकारी, चमोली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। हालांकि, उन्हें इस अतिरिक्त प्रभार के लिए कोई अतिरिक्त वेतन भत्ता नहीं दिया जाएगा।

 

Related Articles