देहरादूनव्यापार

स्मार्ट और वेलनेस-केंद्रित होम सॉल्यूशंस के साथ देहरादून में लिवप्योर का नया एक्सक्लूसिव आउटलेट

देहरादून। उपभोक्ता कल्याण पर केंद्रित भारत के अग्रणी और भरोसेमंद ब्रांड लिवप्योर ने देहरादून में अपने नए एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट का शुभारंभ किया है। इस आउटलेट के माध्यम से उपभोक्ताओं को लिवप्योर के स्मार्ट, सुविधाजनक और वेलनेस-केंद्रित होम सॉल्यूशंस का इमर्सिव इन-स्टोर अनुभव मिलेगा, जिससे वे सोच-समझकर और भरोसे के साथ खरीदारी कर सकेंगे।

नॉन-मेट्रो शहरों में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की दिशा में यह लिवप्योर का एक अहम कदम माना जा रहा है। इससे पहले देश के विभिन्न शहरों में सफलतापूर्वक पांच एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट शुरू किए जा चुके हैं। देहरादून का यह नया स्टोर कंपनी की उस रिटेल रणनीति को आगे बढ़ाता है, जिसमें उत्पादों को प्रत्यक्ष रूप से देखने, समझने और पारदर्शी संवाद के माध्यम से उपभोक्ताओं को दीर्घकालिक मूल्य देने पर जोर दिया जाता है।

इस अवसर पर लिवप्योर के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश कौल ने कहा कि देहरादून जैसे शहर अब तेजी से महत्वपूर्ण उपभोक्ता केंद्र बनकर उभर रहे हैं। यहां के परिवार खरीद से पहले उत्पाद को अनुभव करने, उसके प्रदर्शन और भरोसे को प्राथमिकता देते हैं। एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट उपभोक्ताओं को यही अवसर प्रदान करते हैं, ताकि वे इनोवेशन को समझकर अपने घर और स्वास्थ्य के लिए सही निर्णय ले सकें।

देहरादून का यह आउटलेट लिवप्योर की प्रमुख उत्पाद श्रेणियों को प्रदर्शित करता है, जिनमें मेंटेनेंस-फ्री वाटर प्यूरिफायर रेंज, वॉयस-एनेबल्ड चिमनियां और स्मार्ट व ऊर्जा-कुशल घरेलू उपकरण शामिल हैं। स्टोर पर लाइव डेमो की सुविधा के साथ प्रशिक्षित विशेषज्ञ उपभोक्ताओं को व्यक्तिगत मार्गदर्शन भी देंगे।

कंपनी के अनुसार, एआई और IoT आधारित समाधानों के प्रत्यक्ष अनुभव के साथ यह आउटलेट ग्राहक संवाद, जागरूकता और फीडबैक का भी एक प्रमुख केंद्र बनेगा। इससे स्थानीय समुदाय के साथ लिवप्योर का जुड़ाव और मजबूत होगा, जहां इनोवेशन, तकनीक और रोजमर्रा की वेलनेस एक साथ नजर आएगी।

Related Articles