हरिद्वार
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर हरिद्वार हरकी पैड़ी सहित सभी गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब।

हरिद्वार। आज कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर हरिद्वार हरकी पैड़ी सहित सभी गंगा घाटों पर आस्था का जन सैलाब उमड़ा। आज प्रातः से ही हरिद्वार के हर की पैड़ी व तमाम अन्य घाटों पर भारी संख्या में लोग कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान के लिए जुड़ने शुरू हो गए थे अत्यधिक भीड़ को देखते हुए जिला पुलिस सुरक्षा को लेकर मुस्तैद नजर आई वही किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए जल पुलिस भी मुस्तैद नजर आई।




