उत्तराखंडदेहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सौंपे विभागीय दायित्व, जनकल्याण योजनाओं को मिलेगी गति

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न महानुभावों को विभागीय दायित्व सौंपे गए हैं, जिससे प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में अनुभवी व्यक्तियों को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे योजनाओं का प्रभावी अनुश्रवण संभव होगा।

नव नियुक्त पदाधिकारी एवं उनके दायित्व:

  1. वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद
    • श्री हरक सिंह नेगी (उपाध्यक्ष, चमोली)
    • श्रीमती शांति मेहरा (उपाध्यक्ष, नैनीताल)
    • श्री रामचंन्द्र गौड (अध्यक्ष, चमोली)
  2. राज्य महिला आयोग
    • सुश्री ऐश्वर्या रावत (उपाध्यक्ष, रुद्रप्रयाग)
    • श्रीमती सायरा बानो (उपाध्यक्ष, ऊधम सिंह नगर)
  3. राज्य महिला उद्यमिता परिषद
    • श्रीमती गंगा बिष्ट (उपाध्यक्ष, अल्मोड़ा)
    • श्रीमती रेनू अधिकारी (अध्यक्ष, नैनीताल)
  4. उत्तराखण्ड आवास सलाहकार परिषद
    • श्री श्याम अग्रवाल (उपाध्यक्ष, देहरादून)
  5. उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी आयोग
    • श्री भगवत प्रसाद मकवाना (उपाध्यक्ष, देहरादून)
  6. उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय खेल परिषद
    • श्री हेमराज विष्ट (उपाध्यक्ष, पिथौरागढ़)
  7. प्रवासी उत्तराखण्ड परिषद
    • श्री पूरन चंद नैलवाल (उपाध्यक्ष, अल्मोड़ा)
  8. भगीरथी नदी घाटी प्राधिकरण
    • श्री रामसुन्दर नौटियाल (उपाध्यक्ष, उत्तरकाशी)
  9. समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति
    • सुश्री रजनी रावत (उपाध्यक्ष, देहरादून)
  10. उत्तराखण्ड पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद
    • श्री ओम प्रकाश जमदग्नि (उपाध्यक्ष, हरिद्वार)
  11. उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद
    • श्री भूपेश उपाध्याय (उपाध्यक्ष, बागेश्वर)
  12. उत्तराखण्ड वन पंचायत सलाहकार परिषद
    • श्री कुलदीप कुमार (अध्यक्ष, देहरादून)
  13. सिंचाई सलाहकार समिति
    • श्री ऋषि कण्डवाल (उपाध्यक्ष, पौड़ी)
  14. उत्तराखण्ड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद
    • श्री वीरेन्द्र दत्त सेमवाल (उपाध्यक्ष, टिहरी)
  15. उत्तराखण्ड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति
    • श्री अजय कोठियाल (अध्यक्ष, टिहरी)
  16. उत्तराखण्ड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति
    • श्री श्याम नारायण पाण्डे (उपाध्यक्ष, नैनीताल)

इन सभी नियुक्तियों से प्रदेश में विभिन्न योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन और अनुश्रवण सुनिश्चित होगा। मुख्यमंत्री धामी ने उम्मीद जताई है कि नव नियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे और जनहित को प्राथमिकता देंगे।

Related Articles