उत्तराखंड

राममयी होगा उत्तराखंड। अवकाश हुआ घोषित।

22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर में होगा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

देहरादून: 22 जनवरी 2024 सोमवार को श्री राम जन्मभूमि परिसर अयोध्या में श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा होने के फलस्वरुप उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश में अवकाश की घोषणा की गई है।

उत्तराखंड शासन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 22 जनवरी को रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रदेश की शिक्षण संस्थाएं पूर्णतया बंद रहेंगी। वही दूसरी और राज्य सरकार के कार्यालय, संस्थान, औद्योगिक प्रतिष्ठान, बैंक, कोषागार, उपकोषागारों में केंद्र सरकार की भांति आधे दिन का (2:30 तक) अवकाश घोषित किया गया है उत्तराखंड शासन के सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से इस आशय की विज्ञप्ति जारी की गई है।
ज्ञातव्य है कि राम जन्मभूमि परिसर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूर्व में ही कई राज्यों द्वारा अपने प्रदेशों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी गई थी। उत्तराखंड राज्य में भी इस अवसर पर अवकाश घोषित किए जाने के संबंध में संभावनाएं जतायी जा रही थी

Related Articles