
रुद्रप्रयाग (यूके न्यूज 18)। जिले के भीरी के पास शनिवार सायं एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक मैक्स वाहन मक्कू से रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था और अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरा।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र रुद्रप्रयाग द्वारा 108 एम्बुलेंस को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। राहत एवं बचाव दल ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान इस प्रकार की गई है—1. विकास पुत्र श्री राम, निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश) — वाहन चालक 2. शिशपाल पुत्र श्री फूल सिंह, उम्र 45 वर्ष, निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश)
वहीं घायल व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार हुई है—1. टिप्पू पुत्र श्री जगराम सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी बिजनौर (उ.प्र.) 2. सुनील पुत्र श्री रामकुमार, उम्र 32 वर्ष, निवासी बिजनौर (उ.प्र.) 3. जॉनी कुमार पुत्र श्री ऋषिपाल सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी बिजनौर (उ.प्र.) 4. सुनील कुमार पुत्र श्री लीलापथ सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम जवलपुर।
मौके पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह विष्ट पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



