रूद्रप्रयाग
केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग फाटा से आगे तरसाली के पास हुआ बाधित
पहाड़ी से भारी मलबा आ जाने से हुआ राजमार्ग बाधित
केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तरसाली के पास हुआ बाधित।
फाटा। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फाटा से आगे आलवेदर रोड कटिंग का कार्य किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था सिंगला कंस्ट्रक्शन के द्वारा फाटा से दो किमी आगे तरसाली गांव के रास्ते के समीप पहाड़ी कटिंग का कार्य किया जा रहा था। आज दोपहर के समय अचानक से पहाड़ी से चट्टान खिसक गई जिस से उस स्थान पर भारी मलबा आ गया। मलबा आ जाने से मार्ग पूर्ण रूप से बाधित हो गया। मार्ग बाधित हो जाने से दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार देखने को मिली, जिसमे सवार यात्रियों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा। कार्यदायी संस्था के द्वारा मलबा हटाने का कार्य प्रगति पर है , दोनों ओर से मशीन लगाकर मार्ग खोले जाने का कार्य किया जा रहा है। देर रात तक मार्ग खुलने की संभावना बताई गई है।



