
यूके न्यूज 18/ अगस्त्यमुनि
श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से पहुंचे पूजित अक्षत कलश यात्रा का आज जनपद के अगस्तमुनि में राम भक्तों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भव्य अक्षत कलश यात्रा भी नगर में निकाली गई जो कि पुराना देवल से शुरू होकर अगस्त्य क्रीड़ा मैदान में आकर भगवान श्री राम की दिव्य आरती और अक्षतों के वितरण के साथ संपन्न हुई। कलश यात्रा के नगर में पहुंचने पर अगस्त्य ऋषि की तपस्थली भगवान श्री राम और अगस्त्य मुनि महाराज के जयकारों से गूंज उठी। नगर क्षेत्र में जहां-जहां से यह शोभा यात्रा निकाली वहां इसके दर्शनों को भारी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कलश यात्रा के दौरान भारी संख्या में स्थानीय महिलाऐं, पुरुष एवं स्कूली छात्र-छात्राएं सम्मलित हुए।

इस अवसर पर आयोजकों द्वारा भगवान श्री राम की सुंदर झांकियां भी शोभायात्रा के साथ सम्मिलित की गई। आयोजकों द्वारा बताया गया कि पूजित अक्षत पूरे देश में जगह-जगह जा जाएंगे ताकि प्रत्येक राम भक्त इनके दर्शन कर सके और प्रभु राम के प्रति लोगों की श्रद्धा और विश्वास बढ़ता रहे। अक्षत कलश यात्रा में सम्मिलित संतों ने बताया की 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होगा जब रामलला देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सनातन धर्म के ध्वजवाहक संतों की गरिमामय उपस्थिति में नवनिर्मित मंदिर में विराजमान होंगे।

पूजित अक्षत कलश शोभा यात्रा के दौरान भारी संख्या में स्थानीय महिलाएं पुरुष स्कूली बच्चों समेत शोभा यात्रा आयोजक श्री नंद जमलोकी, अनिल कोठियाल,गोपाल सिंह नेगी, श्री शत्रुघ्न सिंह, देवी प्रसाद भट्ट, श्रीमती शकुंतला जगवाण, श्रीमती सुमन जमलोकी, श्रीमती माधुरी नेगी, श्रीमती विनीता रौतेला, श्रीमती शाकंबरी खत्री, श्री विक्रम सिंह नेगी, माधव सिंह नेगी, उमेश प्रसाद कांडपाल, विनोद भट्ट, श्री विनय भट्ट, त्रिभुवन सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।



