
रुद्रप्रयाग आबकारी विभाग ने चैकिंग के दौरान पकड़ी 17 पेटी शराब
रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के दौरान आबकारी विभाग द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की कड़ी मुश्तैदी से शराब का जखीरा बरामद किया गया। शराब को ग्रामीणक्षेत्रों में पहुंचाया जा रहा था। चैकिंग के दौरान आज सुबह चार बजे एक ओमनी वैन से 17 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। चुनाव की तारीख नजदीक आते ही मतदाताओं को लुभाने के लिए यह शराब ग्रामीण क्षेत्रों में भेजी जा रही थी। चुनाव की तारीख नजदीक आते ही प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब प्रयोग में लाने लगे हैं। आज सुबह 4 बजे के लगभग आबकारी विभाग ने तैला गांव के समीप चैकिंग शुरू की। जहां एक ओमनी वैन से 70 हज़ार कीमत की 17 पेटी अंग्रेज़ी शराब की बरामदगी की। आबकारी विभाग ने शराब को अपने कब्जे में लेकर वाहन को सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि यह शराब किसी राष्ट्रीय पार्टी की थी। जिसे चुनाव के लिए प्रयोग में लाया जा रहा है। आबकारी निरीक्षक आर एल राणा ने बताया कि चैकिंग के दौरान 17 पेटी शराब की बरामदगी की गयी। जिन्हें कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गयी है। आरोपी द्वारा बताया गया कि शराब को किसी शादी समारोह के लिए लाया गया था। विभाग द्वारा आगे की जांच जारी रखी गयी है।



