
( अगस्तमुनि) जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्तमुनि में गढ़वाली भाषा को संजोने का कार्य कर रही संस्था कलश द्वारा स्मारिका विमोचन एवम नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह का शुभारम्भ नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अरुणा बेंजवाल एवम संजय शर्मा दरमोडा के द्वारा किया गया। गढ़वाली कवि संस्था कलश के स्थापना दिवस के दिन कलश परिवार द्वारा कलश स्मारिका का विमोचन किया गया। कलश के संस्थापक ओम प्रकाश सेमवाल द्वारा बताया गया कलश अपनी गढ़वाली बोली भाषा के प्रति काफी समय से कार्य कर रही है । कलश की शुरुआत गढ़वाली भाषा जो आज की नौजवान पीढ़ी में कम होती जा रही है, उसे संजोने हेतु कार्य किया जा रहा है। कलश के द्वारा आज प्रदेश के साथ देश एवम विदेशों में कवि सम्मेलन किये जा रहे हैं।
आज इसी क्रम में कलश संस्था द्वारा डॉक्टर मनीष सेमवाल को नागरिक अभिनंदन सम्मान से नवाजा। जो विदेश में रहकर भी अपनी गढ़वाली भाषा के प्रति सदैव कार्य कर रहे हैं।
दिल्ली उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एव सामाजिक कार्यकर्ता संजय शर्मा दरमोडा ने बताया कि कलश के द्वारा चलाये जा रहे कवि सम्मेलन से आज की नई पीढ़ी भी इस ओर ध्यान दे रही है। हम सभी को अपनी बोली भाषा को ही बोलचाल में लाना चाहिए।
इस अवसर पर अनूप सेमवाल ,कुसुम भट्ट , उपासना सेमवाल , संजय चौहान एव जन प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।



