कार के ऊपर मलबा आने से कार क्षतिग्रस्त। चालक सकुशल
चालक के अतिरिक्त अन्य कोई नही था सवार।

माधुरी नेगी/अगस्त्यमुनि। आज प्रातः 8:30 बजे राजस्व निरीक्षक क्षेत्र गुप्तकाशी क्षेत्राअंतर्गत विद्यापीठ से 500 मीटर आगे कालीमठ मार्ग पर पहाड़ी से मलबा आने से नीचे चल रही कार वाहन संख्या UK 13 TA 1444 आर्टिका के उपर पहाड़ी से काफी मलबा गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई है। उक्त वाहन को चालक अनिल कुमार पुत्र मदन लाल निवासी मथुरावाला देहरादून उम्र 42 वर्ष चला रहा था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी रुद्रप्रयाग श्री नंदन सिंह रजवार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रातः 8:30 बजे सूचना मिली कि गुप्तकाशी कालीमठ मोटर मार्ग पर विद्यापीठ के समीप एक कार के ऊपर अचानक भारी मात्रा में पहाड़ी से मलबा आने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रजवार ने बताया कि वाहन में चालक अनिल कुमार के अलावा अन्य कोई सवार नही थी। चालक अनिल कुमार ठीक है। खबर लिखे जाने तक मौके पर जेसीबी मशीन पहुंच गई थी जो सड़क से मलबा हटाने का कार्य कर रही है।



