
रुद्रप्रयाग :- वर्तमान समय में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है, साथ ही कोरोना महामारी की तीसरी लहर की संभावना बनी हुई है।
परन्तु कुछ लोग बेफिक्री से कोरोना गाइडलाइन एवं यातायात नियमों को न मानते हुए विचरण कर रहे थे। ऐसा दृश्य देख पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री आयुष अग्रवाल द्वारा स्वयं ही मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग में अपना वाहन साइड पर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी गयी।
कोविड नियमों तथा यातायात नियमों को न मानने वालों को नियमों का पालन किए जाने की सख्त हिदायत दी गई तथा भविष्य में इस प्रकार से नियमों का पालन न करने वालों का चालान किए जाने हेतु अधीनस्थों को निर्देशित किया गया।
साथ ही लोगों से भी अपील की गई कि कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें, आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत चेकिंग में भी पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही यातायात नियमों का भी पालन करें।
उन्होंने बताया कि करोना एवं यातायात नियमों का पालन आपकी अपनी सुरक्षा के लिए है, तथा आपके स्वयं के हित में है, अन्यथा की दशा में पुलिस प्रशासन द्वारा चालान की कार्यवाही की जाएगी।



