रूद्रप्रयाग

तिलवाड़ा-सौराखाल मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना, पिता-पुत्र की मौत

रुद्रप्रयाग, 19 मार्च 2025 – विकासखंड जखोली के अंतर्गत तिलवाड़ा-सौराखाल मोटर मार्ग पर घेँघड़खाल के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। घटना शाम करीब 5 बजे की है, जब एक एको वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया

हादसे में ग्राम घेँघड़ निवासी वाहन चालक राम सिंह बिष्ट (45) और उनके 16 वर्षीय पुत्र की मौके पर ही मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। राहत एवं बचाव कार्य के लिए पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों की जान जा चुकी थी।

             यूके न्यूज18- रिपोर्ट, रुद्रप्रयाग

Related Articles