रूद्रप्रयाग

नगर निकाय चुनाव में रुद्रप्रयाग से खुला भाजपा का खाता

नगर पालिका रुद्रप्रयाग के वार्ड नंबर 04 से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी निर्विरोध हुये निर्वाचित

रूद्रप्रयाग: पूरे प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में हालांकि मतदान 23 एवं मतगणना 25 जनवरी को होनी निश्चित है। किंतु इन तिथियों के आने से पहले ही नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग से भारतीय जनता पार्टी के हिस्से में पार्षद की सीट आ चुकी है। 

दरअसल नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग के वार्ड संख्या 04 बेलनी से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी सुरेंद्र रावत ने नामांकन करवाया। इस वार्ड से सुरेंद्र रावत के खिलाफ किसी भी अन्य पार्टी या निर्दलियों के द्वारा नामांकन नहीं किया गया। आज नाम नामांकन पत्रों की जांच के पश्चात सुरेंद्र रावत को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।

उधर नगर पालिका परिषद देवप्रयाग से भी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ममता देवी एवं नगर निगम श्रीनगर के वार्ड नंबर 14 अपर बाजार से भाजपा के देवेंद्र (शंकर) मणि मिश्रा के निर्विरोध पार्षद चुने जाने की खबर है। 

कौन हैं सुरेंद्र

सुरेंद्र सिंह रावत इससे पूर्व के बोर्ड में भी नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग में वार्ड संख्या 4 से सभासद रह चुके हैं।वे भारतीय जनता पार्टी के एक निष्ठावान कार्यकर्ता माने जाते हैं एवं युवा मोर्चा में अध्यक्ष समेत अनेक पदों का निर्वहन कर चुके हैं। हनुमान जी के अनन्य भक्त सुरेंद्र रावत की छवि जनपद रुद्रप्रयाग में एक मिलनसार, हमदर्द और नेक इंसान के तौर पर उभरी है। यही कारण है कि उनके खिलाफ किसी भी पार्टी के उम्मीदवार ने चुनाव लड़ना उचित नहीं समझा।

रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी समेत सभी जनपद स्तरीय भाजपा नेताओं ने सुरेंद्र रावत के निर्विरोध निर्वाचित होने पर सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई प्रेषित की है।

Related Articles