रुद्रप्रयाग। ग्यारवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ के कपाट बन्द होने की तिथि विजयदशमी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में पंचाग गणना के अनुसार घोषित कर दी गयी है। इस बार भगवान केदारनाथ के कपाट आगामी 27 अक्टूबर को भैयादूज पर्व पर तुला लगन में प्रातः आठ बजे शीतकाल के लिए बन्द कर दिये जायेगें । कपाट बन्द होने के बाद भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली धाम से रवाना होगी तथा प्रथम रात्रि प्रवास के लिए रामपुर पहूंचेगी तथा 29 अक्टूबर को शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में विराजमान होगी। वही दूसरी ओर द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट बन्द होने की तिथि भी विजयदशमी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ में पंचाग गणना के अनुसार घोषित कर दी गयी है। इस बार मदमहेश्वर धाम के कपाट आगामी 18 नवम्बर को प्राप्त आठ बजे वृश्चिक लगन में शीतकाल के लिए बन्द किये जायेंगे । भगवान मदमहेश्वर के कपाट बन्द होने के बाद भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली धाम से रवाना होगी तथा प्रथम रात्रि प्रवास के लिए गौण्डार गाँव पहुंचेगी तथा 21 नवम्बर को शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में विराजमान होगी।
Read Next
रूद्रप्रयाग
November 8, 2025
भीरी के पास दर्दनाक सड़क हादसा — दो की मौत, चार घायल
रूद्रप्रयाग
November 2, 2025
तल्ला नागपुर महोत्सव के दूसरे दिन गूंजे लोकगीत।
November 9, 2025
घास काटने गई दो महिलाओं पर भालू का हमला, दोनों घायल — क्षेत्र में मची अफरातफरी
November 9, 2025
उत्तराखंड की लोक संस्कृति और एकता का संगम बना अगस्त्यमुनि — रजत जयंती पर निकला भव्य यूनिटी मार्च ।
November 8, 2025
भीरी के पास दर्दनाक सड़क हादसा — दो की मौत, चार घायल
November 6, 2025
अगस्त्यमुनि में कल से शुरू होगा भव्य मंदाकिनी शरदोत्सव, लोकसंस्कृति की झलक बिखेरेंगे कलाकार
November 2, 2025
तल्ला नागपुर महोत्सव के दूसरे दिन गूंजे लोकगीत।
November 1, 2025
रुद्रप्रयाग में भव्य रूप से मनाया गया लोक पर्व इगास, जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने गढ़वाली में दिया भावपूर्ण संबोधन
November 1, 2025
इगास पर रुद्रप्रयाग पहुंचे मुख्यमंत्री धामी: आपदा प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, दिए 5-5 लाख की सहायता, किया स्थायी हेलीपैड और सड़क निर्माण का ऐलान
October 31, 2025
एकता की राह पर दौड़ा गुप्तकाशी, पुलिस और छात्रों ने सरदार पटेल को दी अनोखी श्रद्धांजलि
October 30, 2025
रुद्रप्रयाग: चोपड़ा क्षेत्र में गुलदार का आतंक, मनवर सिंह बिष्ट को बनाया था निवाला — अब वन विभाग ने लगाए पिंजरे
October 29, 2025
रुद्रप्रयाग में बाघ का आतंक: जंगल से बरामद हुआ 54 वर्षीय व्यक्ति का शव
Related Articles
Check Also
Close
-
आन्दोलनरत शिक्षकों में उबाल, सरकार पर उपेक्षा का आरोपSeptember 13, 2025



