रूद्रप्रयाग
नशे के खिलाफ युवक ने शुरू की अनोखी पहल
गोचर से बद्रीनाथ तक दौड़ लगाने में पहला खिलाड़ी बना ऋषभ भंडारी

रुद्रप्रयाग। कोठगी निवासी ऋषभ मिंगवाल जिन्होने बीते दिनों 150 किलोमिटर गौचर से बद्रीनाथ तक युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए और अपने लक्ष्य को प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए संदेश दिया इसी अवसर पर ऋषभ मिंगवाल के द्वारा इस अच्छी पहल को करने के लिए महिला पतंजलि और स्वाभीमान भारत ने 11,000 ₹ और अन्य लोगों ने भी कुछ धन राशि देकर सम्मानित किया और ऋषभ मिंगवाल ने महिला पतंजलि और स्वाभीमान भारत और जो उनके साथ दौड़ के दौरान जिन्होने सहयोग दिया पतंजलि राज्य शह प्रभारी लक्ष्मी शाह जी और ग्राम प्रधान श्री हरेंद्र सिंह जग्गी जी ,नीतीश जग्गी, अमित मिंगवाल उन सब का ध्यन्यवाद करते हुए यह कहा कि मैं इतनी लम्बी दूरी की दौड़ को अपने कोच श्री प्रकाश सिंह डसीला जी की कड़ी तैयरी और आप सब के सहयोग से ही कर पाता हूं



