रूद्रप्रयाग

बीजेपी नेताओं ने किया आपदाग्रस्त प्रभावित क्षेत्रों का दौरा,

समस्याओं के निराकरण को लेकर मांगे सुझाव,

रुद्रप्रयाग। भाजपा के पांच सदस्यीय दल ने जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। दल ने प्रभावितों से मुलाकात की और वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया, जिसमें जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल, कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी,  और प्रदेश मंत्री मीरा रतू़डी शामिल रहें।
पांच सदस्यीय टीम ने जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्र फाटा, सीतापुर, सोनप्रयाग तक आपदा से क्षतिग्रस्त स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर वहां पर उपस्थित अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मार्गों को खुलवाने के निर्देश दिए। पदाधिकारियों ने ऊखीमठ ब्लॉक के अन्तर्गत चौमासी गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुना। निरीक्षण समिति के सदस्यों ने दैवीय आपदाग्रस्त सोनप्रयाग, गौरीकुण्ड एवं चौमासी का स्थलीय निरीक्षण कर आपदाग्रस्त प्रभावितो से वार्ता की। चौमासी से केदारनाथ के लिए बन रे यात्रा पैदल मार्ग की जानकारी ली और अधिकारियों से इस संबंध में विस्तार से चर्चा की।
पदाधिकारियों ने रामपुर में आपदा से पीडित लोगों के साथ बैठकर कर उनकी समस्याओं को सुना व समस्याओं के निराकरण के लिए सुझाव मांगे। नेने का कि स्थानीय व्यापारियों, होटल स्वामियों, घोडा, डण्डी, कण्डी यूनियन, टैक्सी यूनियन एवं तीर्थ पुरोति समाज के साथ अलग अलग बैठकर वार्ता की जाएगी। ताकि उनके द्वारा बताई गई समस्याओं को निराकरण किया जा सके। कार्यकर्ताओं ने ग्राम बणसू जाकर केदारनाथ आपदा मे मृतक जन्द्र सिंह पुत्र संग्राम सिंह के परिजनों से भेंटकर शोक-संवेदना व्यक्त की। साथ ही पीड़ित परिवार के आपदा में हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने का आवासन दिया। उन्होने कहा कि उ त्तराखण्ड में हुई दैवीय आपदा से प्रभावित नागरिकों के साथ सरकार ख़डी है और उनके राहत बचाव कार्य के लिए  प्रयास सरकार द्वारा किया जा रहा है। आपदा ग्रस्त क्षेत्र के निरीक्षण टीम के साथ जिला अध्यक्ष रुद्रप्रयाग महावीर सिंह पंवार, पूर्व विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, जिला महामंत्री भरत भूषण भट्ट, विनोद देवशाली, मण्डल अध्यक्ष गुप्तकाशी राय सिंह राणा, मंडल माहामंत्री सुभाष रावत, सुबोध बगवा़डी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप राणा, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष ऊखीमठ विजय राणा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमन जमलोकी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles