रूद्रप्रयाग

केदारघाटी में बर्फवारी के बाद मौसम हुआ सुहावना

बर्फवारी होने से खिल उठा पर्यटन व्यवसाय भारी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक

केदार घाटी में विगत दो दिनों से हो रही बारिश ओर बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना हो गया है। घाटी में विगत दिनों हुई बारिश के बाद जन जीवन पुनः पटरी पर लौट आया है।
मौसम एक बार फिर खुशनुमा बना हुआ है जिसका आंनद लेने के लिए पर्यटक दूर दूर से पहुंच रहे हैं।
तुंगनाथ घाटी के चोपता में बर्फबारी का आनन्द लेने के लिए सैकड़ों पर्यटक पहुंच रहे है। तुंगनाथ घाटी में मौसम की बर्फवारी से पर्यटकों की आवाजाही में भारी वृद्धि हुई है। स्थानीय पर्यटन व्यवसाय में काफी इजाफा होने से स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं।
पर्यटकों की गाड़ियां चोपता तक नही पहुंच पा रही हैं, फिर भी पर्यटक लोकल गाड़ियों एवम पैदल चोपता तक पहुंच रहे हैं।
ट्रेकिंग के शौकीन बर्फवारी में भी तुंगनाथ ओर चंद्रशिला तक जा रहे हैं।

Related Articles