रूद्रप्रयाग

बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: अलकनंदा नदी में समाया यात्रियों से भरा टैम्पो ट्रैवलर, 18 लोग थे सवार

घोलतीर (उत्तराखंड), 26 जून।
बद्रीनाथ हाईवे पर घोलतीर के पास आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों से भरा टैम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी में गिर गया। वाहन में कुल 18 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।

हादसे के दौरान करीब 5-6 यात्री वाहन से छिटककर सड़क किनारे जा गिरे। शेष यात्री की खोजबीन जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। बचाव दल द्वारा नदी में फंसे यात्रियों की तलाश की जा रही है।

स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य रेस्क्यू टीमों की मदद से नदी किनारे तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला प्रशासन ने घटनास्थल का जायजा लिया है और रेस्क्यू कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है,

प्रशासन की अपील:
क्षेत्रीय प्रशासन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों से अपील की है कि वे संयम बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें।

Related Articles