रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में गिरी निर्माणाधीन पार्किंग की छत। दो मजदूरों के घायल होने की सूचना।
पुनाड़ गदेरे में किया जा रहा है पार्किंग का निर्माण।

रुद्रप्रयाग:जिला मुख्यालय में न्यू बस अड्डा के समीप पुनाड़ गदेरे पर चल रहे पार्किंग निर्माण कार्य में छत के लिए बनाई गई सेटिंग के ढहने से दो मजदूर घायल हो गए हैं। घटना दोपहर लगभग 1:30 बजे के करीब की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुनाड़ गदेरे पर पार्किंग के लिए पिलर डालकर छत का निर्माण किया जाना था। जिसे सिंचाई खंड द्वारा निर्मित किया जा रहा था एवं जिस पर वाहनों को खड़ा होना था। पिलर डालने के पश्चात छत डालने हेतु सेंटिग की जा रही थी जिसमें सरिया बिछाने के पश्चात छत डाली जा रही थी। लेकिन अचानक से एक पिलर के खिसकने से पूरी सेटिंग ढह गई जिसमें दो मजदूर घायल हुए हैं। जिन्हें तुरंत एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भर्ती किया गया है
घायल मजदूरों का विवरण
अफसर आलम पुत्र मोहम्मद हुसैन उम्र 40 वर्ष निवासी मुसलनगर, किशनगंज, बिहार।
विकास पुत्र विनोद कुमार, उम्र 22 वर्ष, निवासी यूसूफपुर हरिद्वार।
।



