राजनीतिरूद्रप्रयाग

केदारनाथ सीट पर राजाराम सेमवाल बने माकपा प्रत्याशी

अपना जनाधार खो रही माकपा ने राजाराम सेमवाल पर जताया भरोसा

रुद्रप्रयाग। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) माकपा जिला कमेटी पदाधिकारियों की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में केदारनाथ विधानसभा सीट से पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजाराम सेमवाल को प्रत्याशी घोषित किया गया। पार्टी के जिला मंत्री बीरेन्द्र गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पार्टी के पर्यवेक्षक व राज्य सचिव एव मंडल के सदस्य गंगाधर नौटियाल उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि पार्टी वामपंथी दलों के साथ मिलकर विधानसभा चुनावों में मुकाबला करेगी। जिन विधानसभा क्षेत्रों में वामपंथी पार्टी उम्मीदवार नही होंगे उन क्षेत्रों में लोकतांत्रिक व धर्मनिरपेक्ष  उम्मीदवार के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजाराम सेमवाल एक जमीनी सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं, उनका जीवन हमेशा सघर्षों भरा रहा है। उनको जनता से भरपूर समर्थन मिलेगा।

Related Articles