केदारनाथ यात्रा शुरू होते ही विद्युत व संचार व्यवस्था हुई ठप, होटल व्यवसायियों का व्यवसाय हुआ प्रभावित
फाटा में ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से विद्युत सप्लाई ठप

केदारनाथ यात्रा शुरू होते ही विद्युत एवं संचार व्यवस्था चरमराई
फाटा। श्री केदारनाथ यात्रा शुरू होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शनों को पहुंचने लगे हैं। यात्रियों की भीड़ बढ़ते ही विभागीय व्यस्थाओं की नाकामी दिखने लगी है। विगत तीन दिनों से फाटा क्षेत्र में विद्युत एवं संचार व्यवस्था सही से न हो पाने के कारण व्यवसायी व श्रद्धालु दोनों परेशान बने हुए हैं। व्यवसायियों का व्यवसाय विगत दो साल से ठप पड़ा हुआ था ,इस वर्ष यात्रा बेहतर होने की उम्मीद व्यवसायियों में बनी हुई है, परन्तु यात्रा शुरू होते ही प्रशासन की तैयारियों की पोल खुलने लगी है। जहां तीन दिनों से क्षेत्र में विद्युत सप्लाई न होने से होटल कारोबारियों के व्यवसाय पर इसका असर पड़ रहा है, यात्री कमरा लेने से कतरा रहे हैं, जिसका पूरा प्रभाव व्यसायियों के रोजगार पर पड़ रहा है। विद्युत सप्लाई ठप होने से नेटवर्क की व्यवस्था भी गड़बड़ बनी हुई है।
विद्युत ओर मोबाइल नेटवर्क न हो पाने से श्रद्धालु परेशान हैं। फाटा व्यपार संघ के सचिव जसपाल राणा ने बताया कि कई बार प्रशासन और विद्युत विभाग को समस्या से अवगत कराया गया है, परन्तु विभागीय अधिकारियों के द्वारा समस्या का समाधान नही किया गया। विभागीय अधिकारियों को फोन करने पर अधिकारी फोन भी नही उठा रहे हैं।
संचार व्यवस्था के लिए प्राइवेट सेल्युलर कम्पनी एयरटेल के उच्च अधिकारियों को भी अवगत किया गया है फिर भी आज तक कोई उचित कार्यवाई नहीं हो पाई।
स्थानीय होटल व्यवसायी अतुल जमलोकी ,सुमन जमलोकी, सुनील सेमवाल, देवेंद्र सेमवाल, राहुल सजवाण, विकास सजवाण सहित सभी व्यवसायियों ने प्रशासन से अतिशीघ्र विद्युत एवं संचार की व्यवस्था सही करने की मांग की है।



